फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brokers commotion , sabotage

दलालों का हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 05 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Brokers commotion , sabotage
उप संभागीय परिहवन कार्यालय में  दलालों ने सोमवार को हंगामा करते हुए
विज्ञापन
तोडफ़ोड़ की। इससे दफ्तर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो दलाल और आउटसाइडर कार्यालय छोड़कर भाग गए।

 पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया, लेकिन तहरीर न मिलने पर बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इससे कार्यालय में करीब दो घंटे से अधिक समय तक कामकाज ठप रहा। एक लिपिक द्वारा कागजात में कमी की बात कहते हुए लाइसेंस बनाने से मना कर दिया था। इसी बात पर बात बढ़ गई और हंगामा हुआ ।


उप संभागीय परिवहन कार्यालय में आए दिन विभागीय लिपिक और कर्मचारियों से दलालों की गाली गलौज होती है। सोमवार को कागजात सही न होने पर एआरटीओ कार्यालय के एक लिपिक ने लाइसेंस न बनने की बात कही। यह बात दलाल को नागवार गुजरी।

 नाराज दलालों के एक गिरोह ने लिपिक से गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। आसपास के कर्मचारियों ने बीचबचाव किया तो दलालों ने वहां रखी कई कुर्सियों को तोड़ दिया। मामला बढ़ते देख पुलिस को सूचना दी गई।
कार्यालय पर पुलिस पहुंची तो दलाल और आउटसाइडर वहां से खिसक लिए।

कार्यालय में सन्नाटा छा गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया, लेकिन विभाग की ओर से तहरीर न मिलने पर पांचों को देर शाम रिहा कर दिया गया। कार्यालय में विवाद को लेकर दो घंटे तक कामकाज नहीं हो सका।


 विभागीय सूत्रों की मानें तो कार्यालय में मनबढ़ किस्म के दलाल आए दिन विवाद करते हैं और कार्य प्रभावित होता है। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed