{"_id":"6260556f716c3d373c2dbc3d","slug":"broken-ten-year-record-the-month-of-april-was-the-most-hot-bhadohi-news-vns6493597164","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा दस साल का रिकार्ड, सबसे ज्यादा तपा अप्रैल का महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा दस साल का रिकार्ड, सबसे ज्यादा तपा अप्रैल का महीना
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में तापमान में भी दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। बीते 12 वर्षों में 2010 के बाद इसी साल अप्रैल माह सबसे ज्यादा तपा है। यही स्थिति रही तो अप्रैल के अंत तक दो दशक का रिकार्ड टूट सकता है। इस वर्ष 20 अप्रैल के पहले अधिकतम 43.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है, जबकि 2010 में 19 अप्रैल को ही यानी 20 अप्रैल के पहले 45.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। बीते दस साल रिकार्ड देखें तो 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान 20 अप्रैल के पहले कभी नहीं रहा है। सबसे ज्यादा 19 अप्रैल को 2017 में 42.26 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा था।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष तापमान अन्य वर्षों की तुलना में ज्यादा है। 20 अप्रैल तक आमतौर पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहता है, लेकिन इस वर्ष अप्रैल के शुरूआत से ही 41 डिग्री सेल्सियस के पार पारा है। बीते दस वर्षों यानी 2012 से अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 20 अप्रैल तक किसी भी साल में 43 डिग्री तापमान नहीं पहुंचा है। हालांकि 20 अप्रैल के बाद 2019 में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के लोगों का कहना है कि इस वर्ष जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, उससे तो यही लगता है कि अप्रैल माह का अंत आते-आते तापमान 44 पार न कर जाए। मौसम विभाग के अनुसार बीते 10 वर्षों में 2019 का अप्रैल माह सबसे ज्यादा तपा है, लेकिन 12 वर्षों में 2010 के अप्रैल माह में ज्यादा तापमान रहा है। वर्ष 2010 में अप्रैल महीने में 19 तारीख को तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उसके बाद 2011 में 42, वर्ष 2012 में 41.2, वर्ष 2013 में 41.9, वर्ष 2014 में 42, वर्ष 2015 में 41.4, वर्ष 2016 में 43.2, वर्ष 2017 में 42.6, वर्ष 2018 में 42.2, वर्ष 2019 में 44, वर्ष 2020 में 40.6 और 2021 में 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।