फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Border security model attraction

बार्डर सिक्योरिटी मॉडल आकर्षण का केंद्र

Tue, 04 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 04 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Border security model attraction
विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को दो दिवसीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रोजेक्ट के एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी के पहले दिन लवकुश इंटर कालेज के छात्र आदर्श यादव का सीमा पर हो रही आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए बार्डर सिक्योरिटी सर्विस का माडल आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से ऐसी प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर बच्चे परिवार और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। दो कक्षों में 94 माध्यमिक विद्यालयों की प्रदर्शनी और चार कक्षों में 144 परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन


 प्रदर्शनी में लवकुश इंटर कालेज के छात्र आदर्श यादव का सीमा पर हो रही आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए बार्डर सिक्योरिटी सर्विस का माडल बेहतर रहा। माडल के माध्यम से उसने दर्शाया था कि भारतीय सीमा के अंदर पैर रखते ही सेना के कक्ष में अलर्ट हो जाएगा। इससे फौज उन पर त्वरित कार्रवाई कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी तरह राजकीय हाईस्कूल की छात्रा समीक्षा ने सोलर साइकल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकसिखारी की छात्रा सीमा मिश्रा ने बायोगैस प्लांट का माडल पेश किया। इसके अलावा जल संरक्षण, गैस बायोप्लांट समेत कई बिंदुओं पर माडल पेश किया।


निर्णायक मंडल में शामिल डा. कमाल अहमद सिद्दीकी ने माडलों का अवलोकन किया। मंगलवार को  निर्णायक मंडलअवलोकन के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएनपीजी के पूर्व प्राचार्य डा. अमरनाथ पांडेय और संचालन प्रेमचंद्र यादव ने किया। स्वागत  प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed