फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Booster dose will be taken in health centers and colleges

स्वास्थ्य केंद्रो और कॉलेजों में लगेगा बूस्टर डोज

Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Booster dose will be taken in health centers and colleges
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को बूस्टर डोज लगाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बुधवार को केएनपीजी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, केशव प्रसाद राजकीय महिला महाविद्यालय औराई, महराज जोधराज सिंह महाविद्यालय अभोली, दयावंती पुॅज डीग्री कालेज सीतामढ़ी, घनश्याम दूबे महाविद्यालय सुरियावॉ में युवाओं को नि:शुल्क टीका लगेगा। सीएमओ डॉ. सतोष कुमार चक ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 75 दिन यानि 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग जिन्हें कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। दूसरी डोज लगे छह माह हो चुके हैं, वह एहतियाती डोज अवश्य ले लें। डीएम ने बताया कि 25 जुलाई से जिले के सभी डिग्री कालेज, आईटीआई, तहसील और ब्लॉक परिसर, आटो एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड और सोमवार को शिव मंदिरों पर कैंप लगाकर बूस्टर डोज लगाया जाएगा। उन्होंने हिदायत दी कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed