फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero collided with a tractor parked on the highway, two injured

Bhadohi News: हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बोलेरो, दो घायल

Wed, 03 Jun 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a tractor parked on the highway, two injured
औराई कोतवाली क्षेत्र के बाबूसराय बाजार के पास हाईवे पर मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से बोलेरो टकरा गई। इसमें दो युवक घायल हो गई। उनकी पहचान मऊगंज, रीवा निवासी राम नरेश (58)और विजय शंकर (45) के रूप में हुई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें औराई ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों के अनुसार हाईवे पर कर्मचारी सड़क पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना किसी सुरक्षा मार्किंग के बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। उनका कहना था कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना सुरक्षा मार्किंग के बीच हाईवे पर खड़ी न होती तो यह हादसा नहीं होता। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर और बोलेरो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed