फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exams: STF will keep an eye on 60 centers

बोर्ड परीक्षा : 60 केंद्रों पर एसटीएफ रखेगी नजर

Wed, 28 Jan 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Board Exams: STF will keep an eye on 60 centers
ज्ञानपुर। पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शासन गंभीर है। नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पहले की तरह इस बार भी एसटीएफ की नजर रहेगी। वित्तविहीन केंद्रों के प्रबंधकों के नंबर सर्विलांस पर रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर क्षेत्रीय पुलिस बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए मौजूद रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इसके पहले प्रायोगिक परीक्षाएं करानी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सारी व्यवस्थाएं ठीक कराई जा रही हैं। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती से लेकर मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकॉर्डर को सही कराया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी कुछ केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां की जाती हैं।
विज्ञापन

डीघ, सुरियावां के अभियां, चौरी, औराई आदि क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में पूर्व की परीक्षाओं में गड़बड़ी हो चुकी है। पहले के वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा पर एसटीएफ की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा के लिए शासन गंभीर है। 60 परीक्षा केंद्र एसटीएफ की नजर में रहेंगे। उन्होंने बताया कि विशेषकर वित्तविहीन विद्यालय बने केंद्रों पर विशेष सतर्कता रहेगी। बताते चलें कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।

उत्तर पुस्तिकाओं के साथ जाएंगे पुलिसकर्मी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई जाएगी। वह परीक्षा के समय केंद्र पर ही रहेंगे, जो पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे। उनमें से ही एक पुलिसकर्मी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए विद्यालय के कर्मचारी के साथ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed