फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board exams: Room inspectors will get identity card with QR code

बोर्ड परीक्षा : कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र

Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Board exams: Room inspectors will get identity card with QR code
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया जाएगा। केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे। परीक्षा में फर्जी शिक्षकों की तैनाती रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए स्कूलों से शिक्षकों की सूची भी मांगी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब महीने से भी कम समय है। केंद्र निर्धारण और परीक्षार्थियों की संख्या साफ होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्ष निरीक्षकों के चयन की कवायद में जुटा है। 94 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 55 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसमें हाईस्कूल के 26 हजार 912 और इंटरमीडिएट में 28 हजार 264 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। परिषद ने कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया बदल दी है। शिक्षकों का पूरा डाटा पहले ही वेबसाइट पर अपलाेड करा लिया गया है। इसके आधार पर उनके परिचय पत्र जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी होगी। केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे।

केंद्र व्यवस्थापक अब सभी कक्ष निरीक्षक अपने विद्यालय के तैनात नहीं कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि प्रधानाचार्याें से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। वेबसाइड पर सभी के नाम आदि अपलोड करने के लिए कहा गया है। परिषद से ही कक्ष निरीक्षक तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed