{"_id":"5fd9eb618ebc3e3d81741b17","slug":"board-examination-lack-of-resources-in-schools-bhadohi-news-vns563645662","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: स्कूलों में संसाधनों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: स्कूलों में संसाधनों की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण से पूर्व आवेदन करने वाले स्कूलों की जांच तेज हो गई है। बुधवार को तीनों तहसीलों में गठित टीम के सदस्यों ने 18 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज की जांच की। कई स्कूलों में शौचालय बदहाल मिले तो कुछ में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। प्रधानाचार्यों ने व्यवस्था सुधार के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल कॉलेज सागररायपुर के प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्रा ने ज्ञानपुर तहसील के छविराजी देवी इंटर कॉलेज, इंद्रावती बिंद इंटर कॉलेज नेवादा, सरस्वती इंटर कॉलेज असईपुर, केवला देवी इंटर कॉलेज वीरमपुर, रामनरेश इंटर कॉलेज सरावां, महर्षि गार्गेय इंटर कॉलेज विशौली कृपालपुर का भौतिक सत्यापन किया। महर्षि गार्गेय में सीसीटीवी नहीं लगे थे। प्रधानाचार्य ने 10 दिनों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए मोहलत मांगी। इसके अलावा कई स्कूलों के शौचालय ध्वस्त दिखे।
औराई तहसील में प्रधानाचार्य नंदलाल और भदोही तहसील में प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र यादव ने पांच-पांच स्कूलों की जांच की। तीनों तहसीलों में अब तक 65 स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया गया। समिति अपनी रिपोर्ट 20 दिसंबर को जिला विद्यालय को सौंपेंगी। ऑनलाइन अपलोड जानकारी और भौतिक सत्यापन में मिलान किया जाएगा। सभी जरूरत पूर्ण करने वाले स्कूल केंद्र के लिए नामित होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि परीक्षा के जरूरी गाइडलाइन को पूरा करने वाले ही स्कूल केंद्र बनाए जाएंगे।