फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Examination: Additional Center Administrators at 92 centers

बोर्ड परीक्षा: 92 केंद्रो पर लगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

Tue, 23 Mar 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: Additional Center Administrators at 92 centers
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शुरू होने में भले ही अभी एक माह बचा है, लेकिन शिक्षा विभाग तैयारी को अंमित रूप देने में जुट गया है। जिले के 92 केंद्रो पर होने वाली परीक्षा के लिए 92 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांटा गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी वैसे तो छह माह पूर्व से चल रही है। गौरतलब हो कि फरवरी में होने वाली परीक्षा कोरोना वायरस के कारण 2021 में अप्रैल में चली गई है, लेकिन परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। 25 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 92 केंद्र बने हैं। केंद्रो पर 92 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को नियुक्त किया गया है। विभाग की माने तो जिले को तीन जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 53 हजार 275 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में जहां 15,020 बालक और 13,343 बालिका और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 13,190 बालक जबकि 11,721 बालिकाएं शामिल होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने बताया कि 92 परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शी परीक्षा के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त हो चुके हैं। कक्ष निरीक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed