{"_id":"6573641c34fd63642f05bf74","slug":"board-exam-team-of-12-officers-formed-for-verification-of-schools-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-6478-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: स्कूलों के सत्यापन के लिए 12 अफसरों की टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: स्कूलों के सत्यापन के लिए 12 अफसरों की टीम गठित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए 12 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है। 41 विद्यालयों की तरफ से 126 आपत्ति दी गई है। जिसमें भौतिक संसाधन से लेकर अन्य बिंदुओं की जांच कर टीम को तीन दिन में रिपोर्ट देनी है। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 93 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है। जिसको लेकर 41 विद्यालयों की तरफ से 126 आपत्तियां माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास आईं। जिसमें छात्र-छात्राओं के केंद्रों की दूरी एवं आवंटन का मामला, पूर्व में कई साल तक केंद्र रहे विद्यालय के न बनने जैसी शिकायतें शामिल रहीं। प्रस्तावित केन्द्रों के सापेक्ष प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए करीब चार दिनों से चल रही गहमागहमी शुक्रवार को समाप्त हो गई। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर 12 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम स्कूलों के सत्यापन के लिए लगाया गया। अधिकारी विद्यालयों में संसाधनों का भौतिक सत्यापन करेंगे। जिसके आधार पर ही केंद्रों में बदलाव कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। बताते चलें कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 56 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस विकायल भारती ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के प्रस्तावित केन्द्रों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए 12 अधिकारियों की टीम गठित की गई है। तीन दिन के अंदर जांच कर आख्या मांगी गई है। उसी के आधार पर केंद्रों में बदलाव होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
स्कूलों में इन-इन बिंदुओं का होगा सत्यापन
ज्ञानपुर। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है। नए केंद्र बनाने के लिए 41 स्कूलों में 14 बिंदुओं की जांच होगी। जिसमें सीसीटीवी कैमरा, इंटरनेट, बाउंड्रीवाल, अग्निशमन यंत्र, पेयजल, शौचालय, संपर्क मार्ग, विद्युत कनेक्शन, कंप्यूटर की उपलब्धता, परीक्षा केंद्र की खिड़की, दरवाजे, वायस रिकार्डर, प्रधानाचार्य, प्रबंधक कक्ष, निरीक्षक के समय विद्यालय का फोटोग्राफ आदि रहेगा।