फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board exam: 15 objections received on the very first day

बोर्ड परीक्षा: पहले ही दिन आईं 15 आपत्तियां

Wed, 13 Nov 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Board exam: 15 objections received on the very first day
सिर मुड़ाते ही ओले पड़े। यह कहावत माध्यमिक शिक्षा विभाग पर सटीक बैठ रही है। परिषद ने रविवार की देर शाम 85 केंद्रो की सूची जारी कर दी। इसके लिए विभाग की तरफ से आपत्ति मांगी गई। पहले ही दिन मंगलवार को परिषद की वेबसाइट पर करीब 15 ऑनलाइन आपत्ति आ गई। 14 नवंबर तक आपत्ति लेने के बाद विभाग निस्तारण को कमेटी गठित करेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी-मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी करीब दो से तीन महीने पूर्व से ही चल रही है। रविवार शाम को 85 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई। इसमें कई कॉलेज और स्कूल अबकी बार केंद्र नहीं बनाए गए, जबकि कई स्कूलों के केंद्र 10 से 20 किमी की दूरी पर बना दिए गए हैं। इसे लेकर प्रधानाचार्याें की तरफ से आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। पहले दिन ही 15 आपत्तियां आ गईं।
विज्ञापन

आगामी दो दिनों में यह संख्या 50 से अधिक हो सकती है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि 14 नवंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर समिति गठित की जाएगी। बताया कि इस बार कॉलेज के ईमेल और कोड नंबर से ही परिषद पर आपत्ति दी जाएगी। अंतिम दिन कार्यालय में उसे निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed