फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BLOs and officers will reach door to door at 180 booths

Bhadohi News: 180 बूथों पर घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ और अफसर

Fri, 29 Mar 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
BLOs and officers will reach door to door at 180 booths
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही अनुरोध भ्रमण कार्यक्रम में उन्हें बूथों तक आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 50 फीसदी से कम मतदान प्रतिशत वाले 180 बूथों पर प्रशासन का विशेष फोकस है। यहां बीएलओ के अलावा अधिकारी पहुंचकर 25 मई को लोगों को मतदान के लिए अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभोली ब्लॉक के बीरापुर गांव में स्वीप के नोडल अधिकारी एवं सीडीओ यशवंत कुमार सिंह की मौजूदगी में लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत परदेश रहने वाले मतदाताओं से मोबाइल से बात की। उन्होंने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि वे मतदाता सूची का परीक्षण कर एक सूची बना लें। जिसमें गांव से बाहर निवास करने वालों मतदाताओं का नाम अंकित हो। आशा, आंगनबाड़ी, बीएलओ से सर्वे करा कर परिवार से बाहर रहने वाले मतदाता का फोन नंबर प्राप्त कर लें। सीडीओ ने बताया कि 2019 में जिन बूथों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ है, वहां के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है, जो गांव में पहुंचकर लोगों को 25 मई को बूथों पर जाकर मतदान का आग्रह कर रहे हैं। बताया कि यह अभियान 23 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed