{"_id":"59393a9b20368822fa23619c683e0b58","slug":"blocked-roads-to-demand-the-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और जान बूझकर सिलेंडर होम डिलेवरी न करने का आरोप लगाया।
जाम कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि होम डिलेवरी न होने से उन्हें प्रतिदिन एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर के लिए कतार में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है।
इसके बाद भी सिलेंडर की गाड़ी न आने की सूचना दी जाती है। इससे उनका घंटों तक खड़े रहकर इंतजार करना व्यर्थ हो जाता है। जबकि सिलेंडर के लिए कई दिन पहले से बुकिंग की जा चुकी है।
उपभोक्ताओं की नाराजगी से जीटी रोड पर सुबह साढ़े आठ बजे से दस बजे के बाद तक जाम लगा रहा। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज रंग बहादुर पांडेय ने उपभोक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ उपभोक्ता पुलिस देखकर मौके से खिसक लिए। एसओ ने जिला आपूर्ति अधिकारी से बात करके गैस कमी से अवगत कराया। तब जाकर उपभोक्ताओं की नाराजगी में कमी आई और शांत हुए।
इस मौके पर रामकृपाल तिवारी, अनूप कुमार, नीतिश तिवारी, नौशाद अंसारी, जावेद अली, अतुल शाहू, विनोद साहू, राधारानी देवी, फातिमा बेगम, रईसा बानो आदि रहे। उधर इस संबंध एजेंसी कर्मी ने बताया कि सिलेंडर लदा ट्रक आने वाला था,जो नहीं आ सका। इसके चलते उपभोक्ताओं का सिलेंडर नहीं दिया जा सका।