फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP's Dalit increased incidents of harassment

भाजपा सरकार में दलित उत्प़ीड़न की घटनाएं बढ़ी 

Wed, 10 Aug 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 10 Aug 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्य नेतृत्व के  आह्वान पर मंगलवार को जिला कमेटी ने तहसील प्रांगण  में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां हुई सभा में भाकपा माले के जिला सचिव रामजीत यादव ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश भर में गुंडागर्दी चरम सीमा लांघ गई है। सभा में ऊना में दलितों की पिटाई को गो गुंडागर्दी बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की गई।उन्होंने कहा कि आज देश भर में केवल दलितों के उत्पीड़न की ही चर्चा हो रही है। जो लोग सत्ता में हैं उनके पास इसका कोई जवाब नहीं रह गया है। इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से विदेशों में भारत की साख घटी है। उन्होंने दलित उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर गुजरात मुख्यमंत्री को गद्दी छोड़ने को सही ठहराया और कहा कि इससे दलितों की ताकत का अंदाजा होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार में दलितों के मान मर्यादा का तनिक भी ध्यान है तो गोरक्षा समितियों पर प्रतिबंध लगाकर गुजरात में फौरन चुनाव का एलान करना चाहिए। इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य कमेटी के सदस्य, दिनेश गौड़ने कहा कि कश्मीर में चल रहे राज्य दमन से भारी संख्या में आम नागरिकों की मौत हुई है। सभा में उन्होंने इसकी निंदा की और हम इसका सख्त विरोध करते हैं। संचालन दिनेश पाल ने किया। बनारसी सोनकर, धर्मराज गौतम, राजनाथ गौतम, गिरधारी, मीरा यादव, उमा यादव, विनोद उपाध्याय, कबूतरा, लाली, नंदलाल गौड़, बृजमोहन, रमाशंकर गौड़, घूरेलाल, 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed