{"_id":"6000401f8ebc3e31c77be33d","slug":"bird-flu-surveillance-increased-drug-sprayed-on-poultry-farms-bhadohi-news-vns569042865","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: निगरानी बढ़ी, पोल्ट्री फार्मों पर कराया दवा छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: निगरानी बढ़ी, पोल्ट्री फार्मों पर कराया दवा छिड़काव
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बर्ड फ्लू को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच पशुपालन विभाग ने सक्रियता दिखाई है। पोल्ट्री फार्म से लेकर अंडे, चिकन की दुकानों तक की निगरानी तेज हो गई है। महामारी को लेकर लोगों को सजग किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कई पोल्ट्री फार्मों पर दवा का छिड़काव किया गया। हालांकि भदोही जिले में अब तक बर्ड फ्लू से जुड़े मामले सामने नहीं आए हैं। दूसरी ओर बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास टैमीफ्लू टैबलेट आ चुका है।
बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सक एसके शुक्ला ने डीघ ब्लॉक के गोलखरा, सुरियावां के सदौपुर गांव में संचालित हो रहे पोल्ट्री फार्मों पर पहुंचे। डॉ. राजेश कुमार ने फार्मेलिन दवा और चूने का छिड़काव कराया। पोल्ट्री फार्म संचालकों को जागरूक किया कि चूने की उपलब्धता और साफ-सफाई का ध्यान रखकर बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचा जा सकता है। लापरवाही करने पर संक्रमण का प्रभाव किसी भी रूप में नुकसान पहुंचाएगा। पड़ोसी प्रदेशों के साथ ही उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में प्रभाव का असर दिखने पर पूरे प्रदेश में शासन ने हाई अलर्ट घोषित कर जिले की सीमाओं पर विशेष चौकसी का निर्देश दिया है। बाहरी क्षेत्रों से जिले में आने कुक्कुट, अंडे पर रोक लगाकर गोदामों से स्टाक हटाने के लिए प्रतिदिन छह टीमों में शामिल 35 विशेषज्ञ बड़े पैमाने पर चलने वाले निजी और अनुदान के पोल्ट्री फार्म नजर रख रहे हैं। छोटे-बड़े बाजारों में बिक्री वाले स्थानों को लेकर विभाग चिंतित हैं, लेकिन दुकानदार बेखौफ होकर गंदगी को बढ़ावा दे रहे हैं, जिनके खिलाफ सख्ती शीघ्र की जाएगी। संक्रमण की अफवाह में कुक्कुट और अंडे के कारोबार पर पड़ रहे बुरे प्रभाव के चलते रोजाना दामों में उतार-चढ़ाव की मार थोक दुकानदार झेल रहे हैं। विवश होकर दुकानदार उत्पाद की खरीदारी करने में लगे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेडी सिंह ने कहा कि अभी तक जिले में संक्रमण का संकेत नहीं मिला है।