{"_id":"66622475a25d6e77da0fa209","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-under-taylors-wheel-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-112825-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टेलर के पहिए के नीचे कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टेलर के पहिए के नीचे कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक टेलर के पहिए से टकरा गई। जिससे बाइक छिटककर दूर गिर गई और वह टेलर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। मृतक वीडियोग्राफी कर परिवार का खर्च चलाता था।
जगन्नाथपुर गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ जज्जु (22) पुत्र संतलाल हरिजन अपनी बाइक से औराई से वापस घर लौट रहा था। लाला नगर टोल प्लाजा के पास स्थित कोईलरा मोड़ पर मुड़ने के दौरान वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही एक टेलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके बाइक के बगल का हिस्सा टेलर के पहिए से टच हो गया। जिससे उसकी बाइक छिटक गई और वह गिरकर टेलर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टेलर को कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आठ माह पूर्व छोटे भाई की भी गंगा में डूबने से हुई थी मौत
हादसे के बाद संतलाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार अभी एक बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था कि दूसरे बेटे की मौत ने उन्हें सदमे में डाल दिया है। संतलाल के चार बेटों में मृतक मुकेश तीसरे नंबर पर था। वह अभी अविवाहित था। आठ माह पहले ही मुकेश छोटे भाई की डेरवा गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। मृतक वीडियोग्राफी कर परिवार का खर्चा चलाया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।