फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider collides with truck, one dead

ट्रक में भिड़े बाइक सवार, एक की मौत

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with truck, one dead
भदोही। ज्ञानपुर रोड हरियावं पुलिया के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य की घायल हो गया। घटनास्थल सुनसान होने से मृतक को समय से मदद नहीं मिल सकी, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की सूचना पर जब कोतवाली पुलिस वहां पहुंची तो सुल्तानापुर निवासी बाइक सवार 21 वर्षीय लल्लू बिंद की मौत हो चुकी थी। हरियावं निवासी घायल मुन्नू बिंद अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। लोग आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुल्तानापुर ग्राम निवासी स्व. रमेश बिंद के दो बेटों में लल्लू दूसरे नंबर का था। तहसील भदोही में किसी राजस्वकर्मी के सहयोगी के रूप में काम करता था। लल्लू, मुन्नू बिंद की बहन के यहां शादी में सुरियावां गए थे, जहां से रात में लौट रहे थे। जब वे हरियांव पुलिया के पास पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा भिड़े। आधी रात के बाद हादसा होने से उन्हें तत्काल सहयोग नहीं मिला सका जिससे लल्लू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि समय से उपचार नहीं मिला इसलिए लल्लू की मौत हो गई। रजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें रात के ढाई बजे सूचना मिली। तब तक लल्लू बिंद की मौत हो चुकी थी। घायल मुन्नू का उपचार इंदिरा मिल चौराहा स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed