{"_id":"d9774eb632e322610d6663ee91724f74","slug":"bharat-solder-was-watching-his-eyes-hydrous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक भरत-मिलाप देख सजल हुई आंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक भरत-मिलाप देख सजल हुई आंखे
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
चारों भाइयों को गले मिलते देख रहे लोगों की आंखे सजल हो गई। हजारों की भीड़ के सामने चारों भाई के मिलन के दृश्य कैमरे में कैद करने की होड़ लग गई। पटाखे फूटने से मिलन स्थल का आसमान भी रंग-बिरंग से चमक हो उठा।
भरत मिलाप के बाद रामलीला मैदान में श्रीराम का राज्यभिषेक किया गया। इसके पूर्व रामलीला मैदान से भरत-शत्रुघ्न और गुरू वशिष्ठ, कबूतरनाथ मंदिर से श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का रथ चौराहे की तरफ बढ़ता आया।
रात्रि में 12 बजकर 12 मिनट पर भरत मिलाप हुआ। इसके बाद आकर्षक लाग और विमानों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के रथ का काफिला नगर में भ्रमण करने के बाद बघेल छावनी में पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने के लिए नगर समेत आस-पास गांवों के अलावा दूर-दराज से भी लोग पहुंचे थे। भरत मिलाप के दौरान रामलीला मैदान में झूले, सर्कस देखने और मीना बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं लोककला नौटंकी का ग्रामीण और बुजुर्ग आनंद लेते रहे। काली देेवी मोहल्ले में आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल, विशाल प्रतिमा देखने भीड़ जुटी रही। वहीं नगर में कई स्थान पर मनोरंजन कार्य क्रम हुए। एसडीएम विपिन कुमार, सीओ एसएस पांडेय, तहसील दार जगदीश पांडेय, शिवप्रसाद पांडेय, एसओ रमेश चौबे, चौकी इंचार्ज रंग बहादुर पांडेय जाएजा लेते रहे। इस मौके पर विरेंद्र पांडेय, रामलाल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुरारीलाल, कल्लू, भिखारी, मुकेश, देवीकृष्ण, सुभाष मिश्र, शिवशंकर, दामोदर, संजू, नंदलाल, कृष्ण कुमार, अनुपम अग्रवाल के अलावा अजीत बघेल, मुकेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अखिलेेंद्र सिंह बघेल आदि रहे।