फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's karate team will go to Nepal

Bhadohi News: नेपाल जाएगी भदोही की कराटे टीम

Mon, 12 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's karate team will go to Nepal
भदोही। काठमांडू (नेपाल) में 15 से 17 जून तक आयोजित एशियन कराटे चैंपियनशिप में भदोही की टीम भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। भारतीय कराटे टीम के कप्तान और कोच आदर्श शुक्ला भी टीम के साथ जा रहे हैं। टीम 13 जून की शाम नेपाल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर एमए समद कालेज के बगल स्थित प्रशिक्षण केंद्र में चयनित सभी 12 खिलाड़ियों सृष्टि दुबे, सृजन दुबे, आदित्या दुबे, आर्यन विश्वकर्मा, सक्षम यादव, तृषा गुप्ता, विराट खत्री, प्रिंस यादव, अंशिका दुबे, अंशिका सिंह, देवांशी गुप्ता, प्रतीक्षमा चौधरी का उत्साहवर्धन और अभिनंदन किया गया। इस दौरान मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट्स के चेयरमैन डीएम सिंह गहरवार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी किसी भी प्रतिद्वंदी का सामना करने में सक्षम है। स्वागत कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद राय, अबुतुराब अंसारी, पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी, शिक्षक पंकज गुप्ता, विकास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed