{"_id":"672d1202b81812ba6a005534","slug":"bhadohi-tops-in-state-in-annual-review-of-tuberculosis-department-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-118692-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: क्षय रोग विभाग की वार्षिक समीक्षा में भदोही सूबे में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: क्षय रोग विभाग की वार्षिक समीक्षा में भदोही सूबे में अव्वल
विज्ञापन
क्षय रोग विभाग की वार्षिक व्यय समीक्षा में जनपद को पूरे सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के अलावा पूर्वांचल का अन्य कोई जनपद टॉप फाइव में भी जगह नहीं बना पाया है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हर साल शासन स्तर से भौतिक और व्यय समीक्षा की जाती है। जिसमें क्षय रोग उन्मूलन को लेकर किए गए कार्यों के आधार पर जनपद की रैकिंग तय की जाती है।
जिले में इस समय टीबी के 1350 मरीजों का उपचार चल रहा है। शासन का उद्देश्य है कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। इसे लेकर शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षय रोग उन्मूलन को लेकर जनपद स्तर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे क्षय रोग के उन्मूलन में मदद मिल सके।
शासन स्तर से एक वार्षिक व्यय समीक्षा की रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें भदोही को प्रदेश प्रथम स्थान मिला है। वहीं दूसरे स्थान पर सिद्धार्थ नगर और तीसरे पर औरैया है। वहीं पूर्वांचल में चंदौली नौवां, सोनभद्र 11वां, गाजीपुर 14वां और जौनपुर को 17वां स्थान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जब वार्षिक व्यय समीक्षा की जाती है। इसमें कई बिंदूओं का ध्यान मुख्य रूप से रखा जाता है। जैसे किस मद में कितना बजट जारी हुआ, कितना खर्च हुआ, योजना का लाभ कितने मरीजों को मिला, टीबी मरीजों की स्थिति और उनका ग्राफ आदि की रिपोर्ट एफएएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्वत ने बताया कि सोमवार को शासन स्तर से वार्षिक व्यय समीक्षा रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिले में इस समय 1350 टीबी के मरीज उपचाराधीन हैं। जिनकी जांच कर हर महीने दवा उपलब्ध कराई जाती है। जनपद को टीबी मुक्त किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।