{"_id":"640a282c4286966ab70abbb4","slug":"bhadohi-tops-in-solving-womens-crimes-bhadohi-news-c-20-1-96525-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महिला अपराधों के निस्तारण में भदोही अव्वल, सीएम ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महिला अपराधों के निस्तारण में भदोही अव्वल, सीएम ने की सराहना
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महिला अपराध संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर भदोही को सराहा है। उन्होंने बताया कि भदोही ने महिला संबंधित अपराध के निवारण में पूरे प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। सीएम ने भदोही पुलिस प्रशासन की सराहना की।
बैठक में बताया गया कि भदोही में सात नवंबर से 27 फरवरी के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित कुल 221 मामले दर्ज किये गए। जिसे बिना देर किए सभी मामलों के फाइनल रिपोर्ट समिट किया। इस तरह महिला अपराधों के निस्तारण में भदोही पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। इसमें श्रावस्ती 99.44 फीसदी और झांसी 99.25 फीसदी मामलों के निस्तारण के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य किया जा रहा है। महिला अपराधों को लेकर तमाम जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा महिला अपराधों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेकर उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। कहा कि सीएम की सराहना से सभी पुलिसकर्मी उत्साहित होकर अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ होंगे।