फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi tops in solving women's crimes CM Yogi praised

CM Yogi ने की भदोही की सराहना: महिला अपराधों के निस्तारण में अव्वल, पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए बोले..

Fri, 10 Mar 2023 07:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Mar 2023 07:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही पुलिस प्रशासन की सराहना की। उन्होंने बताया कि भदोही ने महिला संबंधित अपराध के निवारण में पूरे प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Bhadohi tops in solving women's crimes CM Yogi praised
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महिला अपराध संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर भदोही को सराहा। उन्होंने बताया कि भदोही ने महिला संबंधित अपराध के निवारण में पूरे प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। सीएम ने भदोही पुलिस प्रशासन की सराहना की।

विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि भदोही में सात नवंबर से 27 फरवरी के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित कुल 221 मामले दर्ज किये गए। जिसे बिना देर किए सभी मामलों के फाइनल रिपोर्ट समिट किया। इस तरह महिला अपराधों के निस्तारण में भदोही पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। इसमें श्रावस्ती 99.44 फीसदी और झांसी 99.25 फीसदी मामलों के निस्तारण के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य किया जा रहा है। महिला अपराधों को लेकर तमाम जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा महिला अपराधों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेकर उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। कहा कि सीएम की सराहना से सभी पुलिसकर्मी उत्साहित होकर अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed