{"_id":"64cfe78a06d9dbafda0db19b","slug":"bhadohi-station-will-accelerate-the-development-of-carpet-city-by-being-equipped-with-modern-facilities-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-1612-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर कालीन नगरी के विकास को गति देगा भदोही स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर कालीन नगरी के विकास को गति देगा भदोही स्टेशन
विज्ञापन
उच्च स्तरीय आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और संसाधनों के विस्तार के साथ ही भदोही रेलवे स्टेशन अब कालीन नगरी के विकास को गति देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भदोही रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर 22.2 करोड़ की परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया। सांसद रमेश बिंद ने स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि अब भदोही आधुनिक सुविधााओं से सुसज्जित होकर कालीन नगरी के विकास को गति देगा।
अमृत भारत योजना के तहत पूरे देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है। इसमें यूपी के 55 और लखनऊ मंडल के 15 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। कालीन नगरी का प्रमुख रेलवे स्टेशन भदोही भी इसी में शामिल है। परियोजना के तहत 22.2 करोड़ से स्टेशन का कायाकल्प होगा। रविवार को स्टेशन पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिंद ने कहा कि रेलवे देश की लाइफ लाइन है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से जिले के कालीन उद्योग को गति मिलने के साथ ही यहां के आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विकास के विजन के साथ लोगाें के विश्वास को भी जीता है। हजारों करोड़ की इस परियोजना से देश के 508 रेलवे स्टेशनों का एक साल के अंदर कायाकल्प होगा।
स्टेशन पुनर्विकास में क्या होगा खास
- नया स्टेशन भवन-
स्टेशन के दोनों छोर पर नए स्टेशन भवन के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण। साथ ही खुला बरामदा का भी प्रावधान।
- उच्चस्तरीय सुविधाएं -स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश, प्रतीक्षालय, व्यवसायिक बैठकों के लिए लॉज, रिटेल सुविधाएं, एक स्टेशन-एक उत्पाद के दो स्टॉल व अन्य।
विज्ञापन
-सर्कुलेटिंग एरिया - यात्रियों के लिए चौड़ी सड़कों का प्रावधान, सुनियोजित पार्किंग, स्थानीय शिल्पकला व संस्कृति का समावेशन व जलनिकासी की सुगम व्यवस्था व अन्य।
-फुट ओवरब्रिज - 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज के निर्माण के साथ रूफ प्लाजा के रूप में विकास।
-उच्चस्तरीय प्लेटफार्म -
प्लेटफार्म के सतह में सुधार, रैंप, यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त शेड, आधुनिक सुविधाओं वाला प्रसाधन।
-एलईडी -बेहतर प्रकाश व्यवस्था के साथ एलईडी आधारित नेम प्लेट, सुरक्षा संरक्षा को सीसीटीवी, फ्री वाई-फाई, जीपीएस क्लॉक, स्वचालित यात्री सीढ़ी सहित अन्य।