फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's border seal, alert increased after lockdown

लॉकडाउन के बाद भदोही की सीमा सील, चौकसी बढ़ी

Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's border seal, alert increased after lockdown
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के असर से बचने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भदोही जिले को भी लॉकडाउन कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया और दुकानें के शटर गिर गए। लॉकडाउन रात से प्रभावी होने के कारण मंगलवार को दिन में जिले के सामान्य जनजीवन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा।
विज्ञापन

भदोही जिले की सीमा पूर्व में वाराणसी, पश्चिम में प्रयागराज, उत्तर में जौनपुर और दक्षिण में मिर्जापुर जिले की सीमा से जुड़ी है। बनारस और प्रयागराज में दो दिन पूर्व ही लॉकडाउन होने के कारण जिले के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर बैरियर लग गया था। सोमवार को जौनपुर में कोरोना का मरीज मिलने के बाद वहां लॉकडाउन होने से उत्तरी सीमा भी सील कर दी गई। इससे तीन दिशाओं का संपर्क भदोही जिले से पहले ही कट गया था। माना जा रहा था कि अगर मिर्जापुर में भी लॉकडाउन हो गया तो भदोही का संपर्क स्वत: ही कट जाएगा और जिले में अघोषित लॉकडाउन की स्थिति हो जाएगी। मगर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समूचे प्रदेश में लॉकडाउन घोषित करने के बाद जिले में भी लॉक डाउन घोषित हो गया।
विज्ञापन

इससे आवागमन रोक दिया गया और लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई। पुलिस ने दोपहर बाद जनपद की सभी सीमाओं को सील कराते हुए कड़ी चौकसी शुरू कर दी। सख्ती से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 समेत अन्य संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। सुबह से यात्रा शुरू कर चुके लोगों को सीमाओं पर आकर पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। पूर्वी सीमा बाबूसराय, औराई चौराहे पर सीओ लेखराज सिंह, पश्चिमी-उत्तरी सीमा ऊंज, धनतुलसी, रामपुर घाट पर सीओ सीओ कालू सिंह, दक्षिणी सीमा पर सीओ भूषण वर्मा दलबल के साथ लगे रहे। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जरूरी सेवाएं ही चलेंगी। दवाएं, सब्जी और किराना की आपूर्ति होती रहेगी। अखबार भोर में ही बांटें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 109 मामले आए, संक्रमित एक भी नहीं
ज्ञानपुर। जिले में अब तक कोरोना से जुड़े 109 मामले स्वास्थ्य विभाग के सामने आए। इनमें देश के विभिन्न शहरों से भदोही जिले में आए 46 और विदेशों से आए 63 लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। हालांकि इसमें न तो कोई संदिग्ध मिला, ना ही संक्रमित। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जिले में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है, लेकिन लॉकडाउन के बाद पूरा एहतियात बरता जा रहा है।
अफसरों से भ्रमण कर कहा-भीड़ न लगाएं
ज्ञानपुर। लॉकडाउन की घोषणा से पूर्व एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञानप्रकाश यादव ने अधिकारियों के साथ नगर भ्रमण कर वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को एहतियात बरतने का संदेश दिया। कहा कि कहीं भी भीड़ न लगाएं। सामाजिक दूरी बनानी जरूरी है। घर में ही रहें और परिवार को समय दें। साफ-सफाई का ध्यान दें और लोगों के संपर्क में आने से बचें। इससे बीमारी से बचे रहेंगे।
वहीं भदोही में भी बुधवार से तीन दिन तक प्रदेश भर में शुरू हो रहे लाकडाउन के चलते भदोही और जौनपुर सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके चलते सीमा के इस पार और उस पार जहां के तहां भारी वाहन ठहर गए। सीमा पर तैनात पुलिस मंगलवार को दिन भर छोटे और दोपहिया वाहनों को रोकने में हलाकान रही।
भदोही-जौनपुर सीमा से लेकर इंदिरा मिल चौराहे लगभग पांच किमी तक पिछले पांच दिनों से ट्रकों की लाइन लग रही है। सोमवार को पूरे प्रदेश में लाकडाउन की सूचना पर भागमभाग मच गई। हालांकि भदोही में प्रवेश की सीमा को सोमवार की रात ही बंद कर दिए जाने से आवाजाही एकदम से ठहर गई है। इसको लेकर धौरहरा चौकी पुलिस हलाकान रही। एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल गैरजनपद से वाहनों को आने-जाने देना नहीं है।

जाम की स्थिति चार दिन पहले से शुरू हो चुका है। इसके चलते धौरहरा पुलिस चौकी से लेकर इंदिरा मिल चौराहे तक हर तरफ केवल ट्रक ही ट्रक दिखाई दे रहे थे। ट्रक चालकों और उनमें बैठे खलासी के सामने परेशानी यह रही कि पूरे शहर में कहीं चाय पान की दुकानें भी नहीं खुली थी। इससे वे चाय-पान के लिए भी तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed