फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi police got first rank in disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस को पहली रैंक

Wed, 09 Nov 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi police got first rank in disposal of complaints
ज्ञानपुर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से मिली शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को प्रदेश में पहली रैंक मिली है। फीडबैक बेहतर होने पर पूरे 130 अंक मिले हैं। इससे अक्तूबर महीने की रैंकिग में पहला स्थान मिला। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सेल से जुड़े कर्मियों का उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन

आम जन को समय पर न्याय मिले, इसको लेकर सरकार ने ऑनलाइन शिकायत प्रणाली शुरू की है। इसमें मुख्यमंत्री संदर्भ, जनता दर्शन, जन सुनवाई आदि शामिल हैं। इसमें शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाता है। तय तिथि तक निस्तारण नहीं होने पर संबंधित विभागों पर सख्ती की जाती है और विभागीय कार्रवाई भी की जाती है। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण का लखनऊ मुख्यालय से मूल्यांकन किया जाता है। इसमें निस्तारण के आधार पर रैकिंग तय की जाती है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर उनका समय के अंदर निस्तारण कराया जाता है। प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल की ओर से संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजा जाता है। थाना प्रभारी प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या ऑनलाइन भेजते हैं। पुलिस की कार्रवाई से वादी के संतुष्ट होने का फीडबैक पुलिस कार्यालय से लिया जाता है। अक्तूबर सहित चार महीने में प्राप्त कुल 627 शिकायतों में से 577 का निस्तारण किया गया। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में फीडबैक लिया जाता है। उसी के आधार पर रैकिंग तय होती है। इसमें जिले की पुलिस को पूरे 130 अंक मिलने से पहली रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed