फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

गलन में इजाफा, सर्द हवाओं से छूटी कंपकंपी

Sun, 15 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। बारिश के बाद मौसम बदल चुका है। रविवार को दिन में चली सर्द हवाओं कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। आधे घंटे तक धूप निकली लेकिन वह नाकाफी रही। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। दो दिनों से पारा तेजी से लुढ़क रहा है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क गया है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। शुक्रवार, शनिवार के बाद रविवार को भी हल्का कोहरा संग दिन भर आसमान में धुंध रही। जिससे पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। हल्की हवा चलने से ठंड से लोग परेशान दिखे। हवाओं के चलते दिन में भी लोग गलन से बेहाल रहे। सुबह-शाम जगह-जगह अलाव जलाए गए और लोग ठंड से निपटते दिखे। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क गया। ठंड का असर बढ़ने के साथ ही सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है। गलन का ही असर रहा कि शाम छह बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। इससे वाहनों का दबाव कम हो गया और लोग घरों में दुबक गए। गिने-चुने स्थानों को छोड़ दिया जाए तो अब तक कहीं भी अलाव नहीं जलाया गया। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। रात में ठहरने के लिए रैन बसेरा भी बनाया गया है। एक सप्ताह में प्रशासन की ओर से कंबल वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed