फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

अधिवक्ता के घर का ताला काटकर हजारों की चोरी

Wed, 21 Aug 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। कोतवाली से करीब दो सौ मीटर दूर गोयल गली में सोमवार की रात अधिवक्ता के घर का ताला काट कर चोर 50 हजार से अधिक के आभूषण और नकदी उठा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। अधिवक्ता शिवकुमार श्रीवास्तव का गोयल गली में घर है। दवा लेने के लिए वह पत्नी के साथ एक सप्ताह से बाहर गए हैं। प्रोफेसर कालोनी में परिवार के साथ रहने वाली उनकी बेटी नीलू यहां रुकी थी। सोमवार को गणेश चौथ होने से वह रात 10 बजे के करीब अपने कमरे पर चली गई। रात में आए चोर घर के मेनगेट का ताला आरी से काट कर अंदर रखी आलमारी से आभूषण आदि उठा ले गए। बाहर गए अधिवक्ता को घटना की खबर दे दी गई। इसके बाद वह घर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सोने की सिकड़ी, अंगूठी समेत 50 हजार की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed