{"_id":"5d4c69768ebc3e6c9d3b5705","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns47731162","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख की लूट में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख की लूट में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर गांव में एटीएम कैश वैन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर दिनदहाड़े हुई 20 लाख की लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस को खास तथ्य हाथ नहीं लगे और वीडियो फुटेज के आधार पर वह आम लोगों से लुटेरों की शिनाख्त की गुहार लगाती रही।
गत पांच अगस्त को नागपंचमी के दिन गंगापुर में एक कालीन कंपनी में कैैश पहुंचाने जा रही एटीएम कैश वैन पर दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें वैन का गॉर्ड शिवशंकर सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया और बदमाश एक बैग में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वैन पर एक ही जगह लगभग 24 गोलियों के निशान मिले। कैश वैन में एक्सिस और एचडीएफसी बैंक का कैश रखा था। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने कई बिंदुओं को केंद्र में रख कर पड़ताल की, लेकिन बात नहीं बनी। बृहस्पतिवार को घटना के तीसरे दिन भी पुलिस इस मामले में किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। अलबत्ता सीओ ज्ञानपुर घटनास्थल के समीप स्थित एक कालीन कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में आई बाइक सवार दो युवकों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर आम लोगों से पहचान की अपील करते दिखे। सीसीटीवी की तस्वीर में हेलमेट पहने दो बाइक सवार दिख रहे हैं। पूरे जिले को हिला कर रख देने वाली लूट की इस वारदात में घटना के चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खास सफलता न लगने से लोग सहमे हुए हैं। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह ने कहा कि प्रकरण की तफ्तीश चल रही है। जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।