फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news bhadohi news

Bhadohi News: 1.94 लाख किसानों का डाटा लॉक, आज आएगी सम्मान निधि

Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news bhadohi news
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े एक लाख 94 हजार किसानों का डाटा लॉक हो गया है। 24 फरवरी यानि सोमवार को उनके खाते में 19वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये केंद्र सरकार जारी करेगी। 10 हजार से अधिक किसान को पहली बार योजना का लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां समेत कई कृषि कल्याण केंद्रों पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। योजना में हर चौथे महीने में किसानों को दो-दो हजार की किस्त उनके खाते में भेजी जा रही है। शुरुआती दौर में आनन-फानन में किसानों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अपात्र भी योजना का लाभ ले लिए।
विज्ञापन

2020-21 में आयकर पोर्टल के माध्यम से ढाई हजार आयकरदाता पकड़े गए। लगातार हो रहे सत्यापन के बाद भी एक लाख 94 हजार किसानों का डॉटा कृषि विभाग ने लॉक कर दिया है। उनको 19वीं किस्त की रकम सोमवार को मिलेगी। बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद बटन दबाएंगे। इसके बाद लाभार्थियों के खातों में दो-दो हजार रूपये पहुंच जाएगा। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि सम्मान निधि पाने के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 10 हजार नए किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। कुल एक लाख 94 हजार किसानों के खाते में किस्त जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां सहित कई स्थानों पर लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए सभी स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed