फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Half Marathon: 450 runners registered

भदोही हाफ मैराथन : 450 धावकों ने कराया पंजीकरण

Mon, 23 Feb 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi Half Marathon: 450 runners registered
ज्ञानपुर। जिले में 12वीं भदोही हाॅफ मैराथन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। 28 फरवरी को होने वाले मैराथन में अब तक 450 धावकों ने पंजीकरण करा लिया है। इसमें केन्या, नाइजीरिया जैसे देश के धावक भी शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन भी सहयोग करेगा। क्रीड़ा विभाग, युवा कल्याण और यातायात विभाग की टीम भी सक्रिय रहेगी। 150 से अधिक अनुदेशक और स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। हाफ मैराथन जंगीगंज के धनतुलसी से जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर तक होगा। आयोजन समिति के मनीष पांडेय ने बताया कि साल 2014 से हाॅफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से हर बार इसका थीम तय होता है। इस बार रन फार मां रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को सुबह सात बजे से करीब 21 किमी मैराथन की शुरुआत होगी। इसमें देश-विदेश के धावकों के आने की संभावना है। दो विदेशी धावकों के आने की स्वीकृति मिल गई है। अब तक 450 धावकों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को पानी देने के लिए 20 स्थान चिह्नित किया गया है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9118211211, 8400030031, 9532110077 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 71 हजार, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार, तृतीय पुरस्कार 21 हजार निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त विशेष और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed