फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bell climbs on electricity pole, danger of electrocution

Bhadohi News: बिजली पोल चढ़ी बेल, करंट उतरे का खतरा

Sun, 25 Feb 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bell climbs on electricity pole, danger of electrocution
औराई। जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर री-वैंप योजना से जर्जर तारों एवं पोलों को बिजली विभाग भले ही बदल रहा है लेकिन कई स्थानों पर पोल एवं तार पर बेलें चढ़ गई हैं। इससे फाल्ट के साथ ही करंट उतरने की आशंका है।
विज्ञापन

औराई विद्युत उपकेंद्र से कई फीडरों की आपूर्ति होती है। एक से दो दशक पूर्व लगे खंभे एवं तार जर्जर हो चुके हैं। जिसे बिजली विभाग की ओर से बदला भी जा रही है, लेकिन कच्छप गति से काम होने से गिने-चुने स्थानों पर ही कार्य पूर्ण हो सका है। औराई तहसील रोड के सामने हाईवे से राजापुर की ओर जाने वाली सड़क के तिराहे की जहां बिजली के खंभे के सहारे हरे जंगली घास पूरी तरह लिपट गए हैं। जो हाईटेंशन तार तक पहुंचकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं जबकि उक्त स्थान पर 33 हजार और 11 हजार वोल्ट के तार दौड़ रहे हैं। उक्त स्थान पर यदि कोई पशु या आम व्यक्ति जाएगा तो करंट से बचना मुश्किल होगा। यह तो एक बानगी है इसी तरह कई गांव में भी जंगली घा से पोल एवं तार ढक गए हैं। एसडीओ एके सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठा। जेई राम नारायण यादव ने कहा कि लाइनमैन को इसकी जानकारी देनी चाहिए। जल्द ही ऐसे पोल को चिन्हित कर सफाई कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed