{"_id":"65d8e882f6d6c945990f3994","slug":"barricading-will-be-removed-from-major-intersection-for-15-days-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-109148-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 15 दिन के लिए बड़ी चौराहे से हटेगी बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 15 दिन के लिए बड़ी चौराहे से हटेगी बैरिकेडिंग
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के बड़ी चौराहे के पास हुए बैरिकेडिंग को ट्रायल के रूप में खोला जाएगा। इसको खोले जाने को लेकर व्यापारियों की ओर से काफी दिनों से मांग चल रही थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने व्यापारियों के साथ बैठक की और 15 दिनों के लिए ट्रायल के रूप में खोलने का निर्देश दिया। कहा कि अगर सब ठीक रहता है तो बैरिकेडिंग को नियमित रूप से खोल दिया जाएगा।
गोपीगंज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बीते दिनों जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर नगर के बड़ी चौराहे पर हुई बैरिकेडिंग को खोलने की मांग की थी। बताया कि बड़ी चौराहे पर बैरिकेडिंग होने से व्यापारियों का व्यापार बड़े स्तर पर प्रभावित होता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी भी होती है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों के साथ बैठक समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बैठक कर यातायात निरीक्षक सहित व्यापारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने यातायात निरीक्षक को बड़ी चौराहे के पास लगे बैरिकेडिंग को 15 दिनों के लिए ट्रायल के रूप में खोलने का निर्देश दिया। कहा कि 15 दिनों तक किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है तो फिर बैरिकेडिंग नियमित रूप से हटा दिया जाएगा। बैठक में उप जिला अधिकारी भान प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, दिनेश कुमार उमर, कपिल कौशल आदि रहे। इस संबंध में यातायात निरीक्षक जर्नादन यादव ने बताया कि बैरिकेडिंग को एक से दो दिनों के भीतर खोला जाएगा। अगर 15 दिनों तक सबकुछ ठीक रहा तो उसे नियमित रूप से खोल दिया जाएगा।