फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bank employees went on strike for five days to protest working conditions

Bhadohi News: पांच दिन कामकाज करने के लिए हड़ताल पर रहे बैंककर्मी

Wed, 28 Jan 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bank employees went on strike for five days to protest working conditions
भदोही नगर के स्टेशन रोड स्थित एक बैंक पर चस्पा नोटिस। स्रोत-यूनियन
भदोही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को समस्त बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इससे नगर के सभी बैंकों की शाखाओं में लेनदेन प्रभावित रहा। सप्ताह में पांच दिन काम काज के लिए हड़ताल पर रहे बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद की। शुक्रवार के बाद मंगलवार को बैंकों के खुलने इंतजार कर रहे लोगों को परेशानी हुई। भदोही नगर में स्टेशन रोड पर विभिन्न बैंकों की 12 शाखाएं हैं। हड़ताल से बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों को परेशानी हुई। यूएफबीयू के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष भदोही यूको बैंक के प्रबंधक राजीव रंजन केशरी ने बताया कि जिले में 65 शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने से लगभग 52 हजार खाताधारक प्रभावित हुए।
विज्ञापन

लगभग दो सौ करोड़ की क्लीयरिंग प्रभावित रही। निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से हुआ। सुबह 10 बजे कई कर्मचारी मेन रोड स्थित यूको बैंक के बाहर जमा हुए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि हमारी वर्षों से मांग चली आ रही है कि सप्ताह में पांच दिन कामकाज किया जाए। केंद्र सरकार ने मांग को मान भी लिया है, लेकिन लागू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सरकार ने कोई रास्ता नहीं निकाला तो हम फिर से आंदोलन करेंगे।
आंदोलन में सुभम त्रिपाठी, शशांक झा, आरके सिन्हा, उन्नति भटनागर, आशीष कुमार, अभिषेक मिश्र, रवि यादव, महेश्वरी प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, स्तुति कुमारी, अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed