फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Balia News: Notice to former head, secretary and two JEs on irregularities

Balia News:अनियमितता पर पूर्व प्रधान, सचिव व दो जेई को नोटिस

Tue, 30 Apr 2024 05:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Balia News: Notice to former head, secretary and two JEs on irregularities
नगरा ब्लॉक के इंद्रौली मलकौली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर पूर्व प्रधान, तत्कालीन सचिव व तत्कालीन दो अवर अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया है। जांच के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगरा ब्लॉक के इंद्रौली मलकौली गांव के निवासी सुरेंद्र यादव व प्रमोद कुमार ने करीब एक वर्ष पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। आरोप था कि गांव में 2015-20 के दौरान कराए गए विकास व कार्य आदि के नाम पर धन का भुगतान किया गया है जबकि धरातल पर अधिकांश कार्य मानक के अनुसार नहीं हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित करते हुए जांच कर रिपोर्ट मांगी। कमेटी ने ग्राम पंचायत में जाकर जांच की और रिपोर्ट डीएम को सौंपी। रिपोर्ट में कमेटी ने करीब दो लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता बताई है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने पूर्व प्रधान अनिल यादव, तत्कालीन सचिव सविता के अलावा तत्कालीन अवर अभियंता जयशंकर यादव व विजय यादव को नाेटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगरा ब्लॉक के इंद्रौली मलकौली गांव में पूर्व प्रधान के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जांच डीएम के निर्देश पर हुई है। अनियमितता पाए जाने पर पूर्व प्रधान व अन्य कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है।- एसके सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed