फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ayushman Yojana: Golden card not made for 2.52 lakh people

आयुष्मान योजना: 2.52 लाख लोगों का नहीं बना गोल्डेन कार्ड

Mon, 15 Jan 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Yojana: Golden card not made for 2.52 lakh people
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिले में सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। इस योजना के तहत पांच साल की लंबी अवधि बीतने के बाद भी अब तक महज 4 लाख 9 हजार 984 लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है, जबकि जिले में आयुष्मान योजना से आच्छादित होने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या 6 लाख 62 हजार 260 हैं। पांच सालों में अब भी 2 लाख 52 हजार 256 लाभार्थियों का कार्ड नहीं बन पाया है। हालांकि विभाग का दावा है कि जिले में आयुष्मान योजना में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


गरीबों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए केन्द्र सरकार की ओर से आयुष्मान योजना की शुरुआत 14 अप्रैल 2018 को की गई थी। शुरुआत में योजना के तहत पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार काफी तेज रही। आंकड़ों के अनुसार विभाग ने एक साल के अंदर ही 90 हजार से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया। हालांकि इसके बाद योजना में सुस्ती देखने को मिली। 2020 के कोरोना काल में योजना की रफ्तार और भी कम हो गई। जिसका नतीजा हुआ कि जिले में पांच साल की अवधि बीतने के बाद अब तक केवल 61.90 फीसदी लोगों का गोल्डेन कार्ड बन सका है। जिले में अब तक दो लाख 52 हजार 256 लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। योजना में विभागीय सुस्ती का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बीते तीन महीनों से जन आरोग्य मेले में गोल्डेन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, क्योंकि विभाग के पास आरोग्य मेले में कितने कार्ड बन रहे हैं। इसका आंकड़ा बीते तीन महीनों से जारी नहीं किया गया है। हालांकि विभाग का दावा है कि हर बुधवार टीकाकरण, रविवार को आरोग्य मेला के साथ प्रशिक्षित कर्मी गांव-गांव गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed