फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Away from political clout, former MLA engaged in violence

सियासी रसूख से दूर, मड़ाई में जुटे पूर्व विधायक

Wed, 15 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Away from political clout, former MLA engaged in violence
भदोही जिले के अभोली के गड़ौरा में गेहूं की कटाई करते पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज। - फोटो : BHADOHI
दुर्गागंज(भदोही)। सियासी रसूख से दूर भाजपा के पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज इन दिनों चर्चा में हैं। केंद्र और प्रदेश में सत्ता होने के बाद भी वह गेहूं और अरहर की मड़ाई में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की तो उनकी प्रशंसा करते फॉलोवर थक नहीं रहे।
विज्ञापन

भदोही से दो बार विधायक रहे डॉ. पूर्णमासी पंकज अपनी सादगी को लेकर जनता के बीच लोकप्रिय रहे हैं। इन दिनों वह कड़ी धूप में गेहूं और अरहर की कटाई और मड़ाई में जुटे हैं। विधानसभा से मिलने वाली पेंशन और खेती से परिवार की आजीविका चलती है। पूर्व विधायक पंकज का पैतृक गांव जिले के दुर्गागंज इलाके के गडोंरा गांव में है। जब पहली बार विधायक चुने गए तो शिक्षक थे। पीएचडी धारी पूर्णमासी पंकज की शोहरत आज भी बरकरार है। उनकी छवि एक ईमानदार विधायक के रूप में रही है। साल 1991 में पहली बार भदोही से विधायक चुने गए। 1996 में दूसरी बार भदोही सुरक्षित से चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। वैसे सरकार बनने पर हर पार्टी के छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारी अपनी धौंस जमाने से नहीं चूकते, लेकिन पूर्व विधायक चाहे विपक्ष में रहे चाहे सरकार में उनकी कार्यप्रणाली सामान्य ही रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह एक किसान के बेटे हैं तो घर के कार्य करने में कोई हिचक नहीं। वह फेसबुक पर लिखते हैं, ‘लॉकडाउन में फसलों को निपटा लिया जाए। क्योंकि फसलें खराब हो सकती हैं, जिससे किसानों की सारी मेहनत खराब हो जाएगी।’ उन्होंने किसानों से खेती का काम निपटाते समय सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील की है। लोगों से कहा है कि घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग और गोसेवा में कट रहा समय
कौलापुर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में सभी घरों में लॉक हैं। घरेलू कार्यों में हाथ बंटाकर समय को व्यतीत कर रहे। ज्ञानपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक बने विजय मिश्र धनापुर स्थित आवास पर गोसेवा और व्यायाम से समय काट रहे हैं। सुबह करीब दो घंटे परिवार के सभी सदस्यों को योग कराते हैं, जबकि दोपहर तक दो दर्जन से अधिक गायों को चारा-पानी देते हैं। दोपहर में आराम करने के बाद समय को भी गोसेवा की दिनचर्या शुरू हो जाती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed