{"_id":"6a13458141ba93651b017635","slug":"auto-driver-dies-after-being-hit-by-a-train-family-in-turmoil-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-143492-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आकर ऑटो चालक की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आकर ऑटो चालक की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
मृतक जयनाथ यादव। फाइल फोटो
लालानगर।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-रामबाग रेलखंड पर छोटा कोइलरा गांव के पास रविवार सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ऑटो चालक जयनाथ यादव (32) पुत्र दयाशंकर यादव निवासी छोटा कोइलरा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छोटा कोइलरा गांव निवासी जयनाथ यादव ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह करीब छह बजे वह शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान राकेश यादव ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके एक बेटी है, जबकि पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।