फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aurai BJP MLA deenanath bhaskar get threatens to kill on phone call in bhadohi up

यूपी: भाजपा विधायक को घेरकर गोली मारने की दी थी धमकी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Tue, 09 Mar 2021 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Mar 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Aurai BJP MLA deenanath bhaskar get threatens to kill on phone call in bhadohi up
दीनानाथ भाष्कर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर को जान से धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। विधायक ने सोमवार को पुलिस से फोन पर धमकी मिलने की शिकायत की थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, औराई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर के मोबाइल पर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम धीरेंद्र बताया और कहा कि उसका बच्चा कल से उठा है। अगर बच्चे को कुछ हो गया तो सबसे पहले गोली आपको मारूंगा। उधर, विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि फोन करने वाले ने किस मामले को लेकर उनको फोन किया था, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मामले की पुलिस से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि उसने गोली मारने की धमकी देने के साथ ही गाली भी दी। उधर, पुलिस ने जांच में पाया कि विधायक को फोन पर धमकाने वाला व्यक्ति चौरी के शाहपुर का निवासी और भाजपा कार्यकर्ता है। उसका 16 साल का बेटा गायब हो गया था। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि उसका बेटा मिल गया है। लगता है भावुकता में आकर उसने ऐसा किया है। अगर विधायक शिकायत करेंगे तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भावना में बह गया, माफी मांगता हूं
चौरी के साऊपुर निवासी धीरेंद्र दूबे ने भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर को गोली से मारने की धमकी के मामले में वीडियो जारी कर माफी मांगी। उसने कहा कि उसका बेटा सत्यम खो गया था। इससे वह टूट गया था। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अधिकारियों से कोई बात न करने पर विधायक से नाराज था। उसी गुस्से में उनको भला-बुरा कहा, अब माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed