फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attempted murder by beheading a sleeping person, hammer recovered

Bhadohi News: सो रहे व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या का प्रयास, हथौड़ा बरामद

Mon, 06 Mar 2023 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder by beheading a sleeping person, hammer recovered
ज्ञानपुर। कोईरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में घर के दरवाजे के पास सो रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या का प्रयास किया गया। बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा बरामद कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दरवांसी गांव निवासी राजनाथ पाल (60) ट्रैक्टर चालक हैं। वे अपने निजी ट्रैक्टर से ईंट इत्यादि ढोने का काम करते हैं। हर रोज की भांति वे रात में खाना-पीना खाने के बाद घर के बाहर दरवाजे के पास ही चारपाई लगाकर सो गए। परिजनों के मुताबिक भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच कुछ बदमाश आए और सो रहे राजनाथ के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले से होने वाली चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे के बाहर निकले तो राजनाथ को लहूलुहान हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन तत्काल उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। जहां राजनाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उनको वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लहूलुहान हथौड़ा बरामद किया। वहीं परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद हमले का कारण हो सकता है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed