फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ashok has set out from Prayagraj for a pilgrimage to Kashi Vishwanath, traveling on his hands.

Bhadohi News: हाथों के बलकर चलकर प्रयागराज से काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए निकले अशोक

Fri, 16 Oct 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ashok has set out from Prayagraj for a pilgrimage to Kashi Vishwanath, traveling on his hands.
प्रयागराज से काशी विश्वनाथ उल्टा होकर जाता श्रद्धालु। संवाद
महराजगंज। कहते हैं आस्था अगर अडिग है तो कोई भी संकल्प अधूरा नहीं रहता है, फिर रास्ते में कितनी भी कठिनाइयां और चुनौतियां हो। उसे हंसते-हंसते पार कर लिया जाता है। प्रयागराज के झूंसी निवासी अशोक उर्फ मन्नू सोनी पर यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है। वे हाथों के बल उल्टा चलकर प्रयागराज से बाबा विश्वनाथ के दर्शन को निकले हैं। बृहस्पतिवार को 86 दिनों की यात्रा पूरी कर महराजगंज पहुंचे।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ दर्शन को निकले मन्नू सोनी ने बताया कि बाबा भोलेनाथ पर उनकी अटूट आस्था है। इसके कारण उन्हें कोई भी दूरी अधिक नहीं लगती है। बताया कि झूंसी से काशी विश्वनाथ की दूरी करीब 120 किमी है। बताया कि 86 दिन पहले उन्होंने झूंसी से यह यात्रा शुरू की थी। हर दिन हाथों के सहारे वे करीब 800 मीटर से एक किलोमीटर तक की यात्रा करते हैं। शाम को किसी मंदिर में विश्राम कर सुबह फिर अपनी यात्रा शुरू करते हैं। अशोक उर्फ मन्नू सोनी ने बताया कि उन्हें भोलेनाथ की कृपा से दूसरे ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य मिला है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022-23 में झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के इसी तरह हाथों के बल चलकर दर्शन किए थे। यह यात्रा उन्होंने सुल्तानगंज से बासुकीनाथ तक 163 दिनों में हाथों के सहारे पूरी की थी। अब वह प्रयागराज से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए हाथों के सहारे चल रहे हैं। बताया कि अभी लगभग 30 से 35 दिनों में बाबा दरबार पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed