फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   As the heat increased, the terror of mosquitoes also increased, fogging has not started in the municipalities

Bhadohi News: गर्मी बढ़ी तो बढ़ा मच्छरों का आतंक, निकायों में नहीं शुरू हुई फॉगिंग

Sat, 14 Mar 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the terror of mosquitoes also increased, fogging has not started in the municipalities
ज्ञानपुर पुरानी देहाती में सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। तापमान 35.5 डिग्री पार कर चुका है। गर्मी और गदंगी के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। निकायों में गंदगी की भरमार है, इससे तेजी से मच्छर पनप रहे हैं। निकायों में अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं हो सकी है। जबकि होली के बाद से शुरू हो जानी चाहिए थी। गंदगी के कारण लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रमित बीमारी का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

निकाय से मिली जानकारी के मुताबिक सात निकाय के 117 वार्ड में एक बार फागिंग कराने पर करीब 620 लीटर डीजल खर्च होते हैं। यानि सातों निकायों में एक बार फागिंंग कराने पर करीब 54560 रुपये खर्च होता है। जलभराव, गंदगी या जहां डेंगू मलेरिया के मरीज मिले हैं। वहां सप्ताह एक बार फॉगिंग होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। महीने में एक बार फॉगिंग कराई जाती है। किसी महीने में चार, तो किसी में पांच सप्ताह पड़ते हैं। हर सप्ताह फॉगिंग कराई जाए, तो ढाई लाख रुपये हर महीने खर्च होगा। मार्च से सितंबर तक फागिंग करानी होती है। इस पर करीब 17 से 18 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा अधिकारियों के बंगला, मुख्यालय पर अलग से फॉगिंग होती है। इसके लिए निकाय के पास अलग से बजट नहीं है। नगर से जो राजस्व प्राप्त होता है। उसी से फॉगिंग कराई जाती है। जिले में सात निकाय है, इसमें भदोही गोपीगंज, नगर पालिका है। वहीं, ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, सुरियावां, नई बाजार नगर पंचायत है। निकाय के 117 वार्ड में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी निवास करती है। यह आबादी मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। यहां फॉगिंग के नाम पर हर साल 17 से 18 लाख रुपये खर्च होते हैं, लेकिन शायद एक या दो बार फागिंग कराकर निकाय अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है।
विज्ञापन

लोगों की जेब हो रही ढीली
मच्छरों से बचाव के लिए लोगों की जेब ढीली होने लगी है। बाजार से मच्छररोधी अगरबत्ती, क्वाइल, गुड नाइट लिक्विड खरीदने के लिए लोग विवश हैं। इन मच्छररोधी दवाओं से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। एक ओर फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर नगर निकाय क्षेत्रों में मार्गों पर जलभराव, बजबजाती नालियां और खुले में डंप कचरों से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने वार्ड
निकाय - वार्ड - डीजल की खतप
भदोही - 29 - 150
गोपीगंज - 25 - 135
ज्ञानपुर - 11 - 60
खमरियां - 15 - 75
नई बाजार - 11 - 60
सुरियावां - 13 - 70
घोसिया - 13 - 70
नोट- ये आंकड़े निकाय से मिले हैं।
डेंगू के मरीज
साल - मरीज
2021 - 39
2022 - 101
2023 - 208
2024 - 40
2025 - 60
2026 - अब तक नहीं

निकायों में नियमित फॉगिंग कराने का आदेश है। कुछ निकायों में फॉगिंग कराई जा रही है। जहां नहीं हो रहा है। वहां संबंधित ईओ से बात करके फागिंग कार्य कराया जाएगा।
- धर्मराज सिंह, निकाय नोडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed