फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arrested, accused of extortion demand from exporter

निर्यातक से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2016 02:18 AM IST
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
घोसिया। पूर्व विधायक डाक्टर सिंह के नाम पर कालीन निर्यातक से रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को मंगलवार की देर शाम औराई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घोसिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

घोसिया के कालीन निर्यातक वकील अहमद पुत्र स्वॅ. हकीम ने आठ सितंबर को औराई थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में आरोप लगाया था कि एक अज्ञात युवक मोबाइल से बार-बार फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांग रहा था। खुद को पूर्व विधायक डाक्टर सिंह का आदमी भी कहता था। पैसा न देने की स्थिति में मारने की भी धमकी दी जा रही थी। एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए औराई पुलिस और क्राइम ब्रांच को खुलासे के लिए लगाया। मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घोसिया तिराहे से अभियुक्त पंचुराम बिंद पुत्र दुखीराम बिंद निवासी राजापुर घोसिया को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed