फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anxiety increased in waiting for rubber packing, fear of mishap

रबर पैकिंग के इंतजार में बढ़ी घबराहट, अनहोनी की आशंका

Wed, 28 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anxiety increased in waiting for rubber packing, fear of mishap
ज्ञानपुर/गोपीगंज। राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन खंड पर गोपीगंज स्थित फ्लाईओवर की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। कंक्रीट के टुकड़े गिरने, वाहनों की आवाजाही के समय धम्म-धम्म की आवाज और तेज होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन, 15 दिन पूर्व हुई तकनीकी जांच के बाद न रबर पैकिंग आ सकी और न ही केंद्रीय तकनीकी टीम का कोई पता चल रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी झल्लू गुप्ता, रमेश गुप्ता ने सवाल उठाया है कि फ्लाईओवर के पिलर नंबर 18 के ज्वाइंट से दो बार कंक्रीट के टुकड़े गिर चुके हैं। शिकायत पर रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही जीआर इंफ्रा की तकनीकी टीम ने फ्लाईओवर के निचले और ऊपरी हिस्से की जांच कर खामियां निकाली थी। खामियों को दूर करने में आड़े आ रही रबरयुक्त पैकिंग को कंपनी से मंगाकर लगाने का आश्वासन दिया गया था, जो अभी तक नहीं आ सका। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, दिनेश उमर, कोमल, मुकुंद उमर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले को लेकर बार-बार स्थानीय प्रशासन और हाईवे प्राधिकरण से बात की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फ्लाईओवर के ऊपर आ रही आवाज सुनकर भय होता है। परियोजना निदेशक हाईवे पंकज मिश्रा ने बताया कि वह मंगलवार को उसी पिलर के नीचे एक घंटे तक खड़े होकर स्थिति को देख चुके हैं। रबरयुक्त पैकिंग उपलब्ध न होने के कारण आवाज तब आ रही है जब बड़े वाहन ज्वाइंट पार करते हैं। तकनीकी खामियों के सवाल पर कहा कि रबरयुक्त पैकिंग लगाने के लिए केंद्रीय टीम शीघ्र पहुंचेगी। सिर्फ आवाज आ रही है, खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

पैकिंग बदलने में होगी मशक्कत, आवागमन पर पड़ेगा असर
गोपीगंज। परियोजना निदेशक हाईवे पंकज मिश्रा ने कहा कि रबरयुक्त पैकिंग को लगाते समय कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। क्योंकि तकनीकी उपकरणों में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आवागमन भी रोका जा सकता है। हंडिया क्षेत्र में इसी तरह का मामला सामने आया है, जिसे दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed