फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anxiety and blood pressure patients increased in the hospital

Bhadohi News: अस्पताल में बढ़े बेचैनी और ब्लड प्रेशर के मरीज

Sun, 16 Jun 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anxiety and blood pressure patients increased in the hospital
ज्ञानपुर। बढ़ती गर्मी का असर दो तीन दिनों से लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। अस्पतालों में बेचैनी, घबराहट और बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में शनिवार को 789 लोगों की ओपीडी हुई। इसमें आधे से अधिक बेचैनी और घबराहट की समस्या वाले पहुंचे थे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि जब तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है, तो हमारे शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। जिससे हमारा दिमाग कंट्रोल नहीं कर पाता। ऐसा होने पर बेचैनी, घबराहट समेत ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को तत्काल डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। बताया कि इन दिनों इस तरह की समस्या के मरीज अधिक आ रहे हैं। बढ़ते तापमान के बीच लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। तरल पदार्थों के सेवन के साथ ही खूब पानी भी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed