फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anganwadi workers will get new smart phone

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा नया स्मार्ट फोन

Thu, 20 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will get new smart phone
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण अभियान के तहत जिले के 1275 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नया स्मार्टफोन मिलेगा। इसके अलावा हर महीने 200 रुपये का डाटा भी मिलेगा। शासन के निर्देश पर डीपीओ कार्यालय ने सूची भेज दी है। साल के अंत तक नए स्मार्टफोन आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1496 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिसमें 1320 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। 100 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की निगरानी संग अन्य गतिविधियों की अब आनलाइन रिपोर्ट भेजी जानी है। इसके लिए पांच साल पूर्व सभी को स्मार्ट फोन मुहैया कराया गया था। काम के अधिक लोड एवं तकनीकी खामियों के कारण अधिकतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्मार्टफोन खराब हो चुका है। इसको लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी काफी समय से मांग की जा रही है। विभाग की ओर से कई बार इसको लेकर पत्र शासन को भेजा गया है। अब शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है। जिसको लेकर विभाग की ओर से सूची भेज दी गई है। स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियों की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओं, पोषण और स्वास्थ्य मानकों की फीडिंग करेंगे। ताकि सैम और मैम बच्चों का चिन्हीकरण एवं उनका प्रबंधन किया जा सके।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन उपलब्ध कराने के संबंध में शासन से पत्र मिला है। पूर्व में मिले स्मार्टफोन खराब हो चुके हैं, जिससे काफी दिक्कत होती है। शासन की तरफ से मोबाइल प्राप्त होते ही संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed