{"_id":"573cc82b4f1c1b3150ac71ad","slug":"and-secretary-of-the-villagers-against-kotedar-ajiteshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार और सेक्रेटरी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार और सेक्रेटरी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Thu, 19 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार और सेक्रेटरी के खिलाफ ग्रामीणों का एजिटेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के लखनो गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कोटेदार और सेक्रेटरी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में बनाए जा रहे राशन कार्ड में बड़ी मात्रा में धांधली बरती जा रही है। इससे पात्रों के बजाए अपात्रों को कार्ड बन रहा है। पूर्ति कार्यालय में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह अनशन के लिए बाध्य होंगे।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक साल से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्ड बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि कार्ड बनाने में ग्राम पंचायत अधिकारी और कोटेदार की भूमिका अहम होती है। एक विशेष जाति के ग्राम पंचायत अधिकारी और कोटेदार आपसी सांठगांठ कर जरूरतमंदो के बजाए अपात्रों को कार्ड बनवा रहे हैं। डीएम से मांग किया कि गांव में किसी सक्षम अधिकारी या खुद चौपाल लगाकर कार्ड बनाने की स्थिति की जांच करें, जिससे संबंधित लोगों की खामियों की पोल खुले। ग्रामीण इसको लेकर विरोध करते हैं तो उनको धमकाया जाता है। डीएम से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सत्य नारायण पाल, सीताराम, लल्लन प्रसाद, राजबली, राजपति, रमेश चंद्र, बाबूलाल, राम कैलाश, हीरालाल, श्रीराम, देवीशंकर, राम कैलाश, विजयशंकर, सूर्यबली, गुलाब, गुलशन, शिव कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।