{"_id":"698634ff1d7fc1e7410cb262","slug":"an-x-ray-machine-worth-1-million-broke-down-without-being-installed-now-a-new-one-will-be-installed-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-138637-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 10 लाख की एक्स-रे मशीन बिना इंस्टॉल हुई खराब, अब नई लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 10 लाख की एक्स-रे मशीन बिना इंस्टॉल हुई खराब, अब नई लगेगी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकारी पैसे की बर्बादी देखनी हो तो सुरियावां सीएचसी चले आइए। यहां पर मरीजों की सुविधा के लिए 10 साल पहले करीब 10 लाख की लागत से आई एक्स-रे मशीन बिना इंस्टॉल चले ही खराब हो गई।
कई बार पत्राचार और कनार्टक से आए इंजीनियर भी उसे चालू नहीं कर सके। अब यहां 15 लाख की लागत से डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की तैयारी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां जौनपुर की सीमा से जुड़ा है। इससे 50 से अधिक गांव के लोग यहां पर उपचार के लिए आते हैं। यहां जांच की सुविधाएं हैं। एक्स-रे की सुविधा आज तक मरीजों को नहीं मिल सकी। 10 साल पहले यहां मैनुअल एक्स-रे मशीन लगाई गई थी। इस पर 10 लाख रुपये खर्च हुए। तकनीकी कारणों के कारण अभी तक यह चालू नहीं हो सकी। आपूर्ति करने वाही फर्म को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीएचसी पर पड़ी मशीन को स्वास्थ्य विभाग इंस्टॉल नहीं करा सका।
छह महीने पहले मशीन को इंस्टॉल करने के लिए कर्नाटक से इंजीनियर आए थे, तीन दिन तक सीएचसी पर डटे रहे, लेकिन मशीन ठीक नहीं कर सके। चार महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने नई डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग शासन से की।
विज्ञापन
स्वीकृति मिलने पर एमएसडी स्टोर विभाग से बंगलौर की एक कंपनी से मशीन क्रय किया गया है। इसकी अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख है।