{"_id":"6851b9314b5a051d05063aa4","slug":"an-old-man-returning-from-his-relatives-house-was-hit-by-a-bike-and-died-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-127576-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रिश्तेदार के घर से लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रिश्तेदार के घर से लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
गोपीगंज। चक साहब गांव में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल सिंचाई विभाग के रिटायर्ड ऑपरेटर चिंतामणि मिश्र (76) निवासी संसारपुर बरकोट की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
वे सोमवार को भगवतपुर गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। चक साहब गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उनको गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनको बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।