फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An increase of two degrees in the maximum temperature

Bhadohi News: अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि

Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
An increase of two degrees in the maximum temperature
मौसम साफ होने धान की फसल सटकती महिला किसान। संवाद
जिले में मौसम में कमोवेश हर दिन बदलाव देखा जा रहा है। बीते दिनों बेमौसम हुई बारिश के बाद अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर न्यूनतम तापमान स्थिर होने से ठंड भी बढ़ी है। इस बीच मौसम साफ होते ही किसान धान की मड़ाई में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने मौसम साफ होने पर लगातार तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में अर्नब चक्रवात सक्रिय होने से बीते सप्ताह जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इससे धान की फसल गिर गई थी। रविवार को मौसम साफ होते ही किसानों ने राहत की सांस ली। कट कर खेत में पड़ी धान की मड़ाई कार्य में किसान जुट गए। दिनभर धूप-छांव के साथ बादलों की आवाजाही लगी रही। हवा में नमी होने के कारण शाम को ठंड का अहसास हुआ। परिवर्तित हो रहा मौसम सेहत के लिए नुकसानदेह है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच मौसम साफ रहा। दिन में धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को हल्की धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed