फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amjad looted 90 thousand rupees from the van

वैन से अमजद ने ही लूटे थे 90 हजार रुपये

Thu, 04 Mar 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Amjad looted 90 thousand rupees from the van
भदोही। कुख्यात अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिंटू उर्फ डाक्टर भदोही में बहुत कम रहता था। उसका विवाह मिर्जापुर होने के बाद से वह अधिकतर समय मिर्जापुर में ही रहता था। वर्ष 2012 में स्टेट बैंक से 90 हजार रुपये निकाल कर मारुति वैन से घर जा रहे हाजी सुहैल को जल्लापुर मार्ग पर रिवाल्वर से धमकाकर उसने ही रुपये रुपये लूटे थे।
विज्ञापन

मुठभेड़ की जानकारी होते ही जल्लापुर निवासी व्यवसायी हाजी सुहैल के जेहन में लूट की वारदात ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि वे अपनी मारुति वैन से रुपयों से भरा बैग पिछली सीट पर रख कर घर पहुंचने वाले ही थे कि बाइक से अमजद और उसका एक साथी मुंह बांधे रास्ते में आ गए। दूसरे व्यक्ति ने रिवाल्वर दिखाकर मुझे डराया और अमजद ने ईंटें से पिछले दरवाजे का शीशा तोड़ कर पिछली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गए थे। हाजी सुहैल का कहना है कि अमजद ने अपना मुंह नहीं बाधा था लेकिन उसका साथी जिसने मुंह बांध रखा था वह उसका साथी वकील पांडेय ही था।
विज्ञापन

प्रयागराज में मुठभेड़ में मारे गए नगर के रामहायपुर निवासी अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिंटू उर्फ डाक्टर की मौत की खबर सुनकर परिजन हतप्रभ रह गए। घर वालों को सुबह सुबह खबर मिली तो लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। मां ने कहा कि मेरा बेटा बदमाश नहीं था। घर में खाने के लिए दाना नहीं है। बदमाश होता तो हम लोग क्या भुखमरी का जीवन जी रहे होते। मां ने कहा कि दूसरे बदमाशों की साजिश का शिकार हुआ है मेरा बेटा। बताया कि गत रविवार को वह घर आया था। नहा धोकर यहां गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद घर के लोग शव लेने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed